धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद। चैत्र नवरात्र पर महानवमी के दिन शुक्रवार को शक्ति मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ो भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानवमी के दिन मां दुर्गा ने भक्तों को सिद्धिदात्री स्वरूप में दर्शन दिए। माता रानी को क्रीम एवं लाल वस्त्रों से सुसज्जित कर भव्य शृंगार किया गया था। वहीं फूलों से सजे दरबार ने श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित किया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए मंदिर के पट लगातार खुले रखे गए। शाम में संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पीछे प्रांगण में विशेष व्यवस्था के तहत हाथों में ले के दीया करें मां की आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.