धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। श्रीश्री भगवती जागरण कमेटी, शक्ति मंदिर की ओर से रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। लायंस खड़किया हॉस्पिटल, रघुनाथपुर चिरकुंडा के डॉ सूर्यकांत एवं उनकी टीम ने प्रातः 9:15 बजे से शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान कुल 51 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई, जिनमें पांच मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। एक मरीज का निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण लायंस खड़किया हॉस्पिटल में किया जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने में अध्यक्ष एसपी सोंधी, सचिव अरुण भंडारी, उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठक्कर, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी, संजय शर्मा, अशोक अरोड़ा, रवि गंडोत्रा, रूपकिशोर टंडन, राहुल भंडारी, प्रबंधक ब्रजेश मिश्र, गौरव अरोड़ा, सोमनाथ प्रुथी, राकेश आन...