धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद। चैत्र नवरात्र पर सुबह पांच बजे जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर में मंगला आरती होगी। मेवे और ड्राई फ्रूट का भोग लगाया जाएगा। सुबह सात बजे प्रात: आरती होगी। सुबह 10.30 बजे विश्राम और रात्रि आठ बजे शयन आरती होगी। रात में मां को सामा चावल की खीर का भोग लगाया जाएगा। मां के भोग को लेकर मंदिर में बुकिंग हो रही है। भक्त भोग की बुकिंग कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ संकल्प लेकर प्रसाद चढ़ाने के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भक्त खुद अपने सिर पर मां के भोग प्रसाद की थाल उठाकर घंटा शंख की ध्वनि के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाते हुए आरती में शामिल हो सकेंगे। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद दिया जाता है, जिसे वे घर ले जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.