धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद। शक्ति मंदिर के 29वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को मंडप पूजन एवं अन्य सभी देवताओं का आह्वान के बाद मारुतिनंदन हनुमान जी की पूजा की गई। हनुमान चालिसा व सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर मंदिर के उपाध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पूरे मंदिर को प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है। आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मंगलवार को भक्तों के बीच फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.