लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। शक्ति भवन पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने ध्वजारोहण करके अमर शहीदों और वीर सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन व उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी और पावर कॉरपोरेशन के एमडी नितीश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रहित, जनसेवा और प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री एतिहासिक चुनार दुर्ग में किया ध्वजारोहण यह भी पढ़ें- देश की प्रगति में कोर का महत्वपूर्ण योगदान : महाप्रबंधक यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मंडलायुक्त, जिलाधिकारी अपने अपने कार्यालय पर किया ध्वजारोह...