शक्ति पीठ धाम में बिखरी भक्ति की अनुपम छटा
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- आषाढ़ मेले के पहले दिन रविवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं की पावन उपस्थिति ने धाम क्षेत्र में भक्ति की अनुपम छटा बिखेरी। भक्तों की लंबी पंक्तियां गंगा तटों को भी आस्था से सराबोर करती दिखीं। मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में श्रद्धा की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पुण्य-संचय किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत मां गंगा का पूजन-अर्चन तथा दान-पुण्य किया। इसके पश्चात जयघोष करते हुए मां शीतला के दरबार की ओर प्रस्थान किए। मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। गर्भगृह में पहुंचकर भक्तों ने माता रानी के चरणों में नारियल, चुनरी, पुष्प-मालाएं एवं प्रसाद अर्पित किया। अनेक ने परिवार की सुख-समृद्धि, निरोगी काया तथा सौभाग्य की मनोकामनाएं कीं। दर्शन के बाद मेले में सजी रंग-बिरंगी दुकानों पर भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.