पटना, जनवरी 31 -- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीआईए) का आधार सेवा केंद्र को सुचारू रूप से शक्ति टावर, अनीसाबाद बाइपास में शुरू कर दिया गया है। आवेदकों की संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए इस आधार सेवा केंद्र को रविवार को भी खोला जाएगा। आधार सेवा केंद्र में 16 काउंटर बनाये गये हैं। हर दिन एक हजार लोगों का आधार संबंधित काम होगा। प्रत्येक दिन सुबह साढ़े नौ से पांच बजे तक आधार सेवा केंद्र खुले रहेंगे। बता दें कि यूआईडीआईए का आधार सेवा केंद्र पिछले चार माह से बंद था। शाही लेन एसपी वर्मा रोड में आधार सेवा केंद्र को अचानक से बंद कर दिया गया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक से बंद होने के कारण लोगों की भीड़ पटना जीपीओ के आधार सेवा केंद्र में लगने लगी। भीड़ को देखते हुए पटना जीपीओ में तीन की जगह दस काउंटर किए गए। अब पटना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.