धनबाद, अप्रैल 17 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के समीप नगरीकला बस्ती के पास आठ लेन सड़क पर बुधवार रात कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर हुई फायरिंग और उसके सहयोगी चंदन पासी पर हुए रॉड से हमला के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कोयले के धंधे में रंगदारी को लेकर विवाद हुआ और दोनों गुट आमने-सामने हो गए। गुरुवार को घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखे बरामद किए। मनीष की पत्नी की लिखित शिकायत पर अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना में एक पुराने गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी पुलिस को मिली है। यह भी पढ़ें- 15 साल से फरार शशि सिंह की खोज में पृथ्वी मेंशन में छापेमारी बताया जा रहा है कि रंगदारी के लिए गिरोह के सदस्य सक्रिय हुए हैं। रंगदारी के विरोध में ही गोलीबारी की घटना हुई है। मनीष सिंह की पत...