शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों की बैठक हुई संपन्न
गोंडा, मई 11 -- बेलसर। शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी की बैठक नगर पंचायत कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राकेश भारती की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रवासी दीपक अग्रवाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता संगठन के मेरुदंड हैं। आप सभी के बल पर ही केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। पूर्व अजीत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बूथ जीते तो चुनाव जीते। इस मौके पर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह, संतोष सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, विजय दुबे, अजीत प्रताप सिंह, विक्की कनौजिया, राहुल तिवारी, आसाराम मौर्य, राहुल सिंह, रक्षा राम भारती अमरेश शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, आलोक पंचम मौर्य, ऋषि कुमार तिवारी, शिवम दुबे, अंकित सिंह कृष्ण पाल सिंह, जीवन लाल पासवान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.