अंबेडकर नगर, मई 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा संगठन के कार्यों एवं सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए रविवार को शक्ति केंद्रों पर प्रवासी, प्रवासियों, बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने निवास के शक्ति केंद्र हंसवर की बैठक में कहा कि हमारे बूथ स्तर का ही कार्यकर्ता सांगठनिक संरचना और चुनावी सफलता का प्रथम कड़ी है। चुनावी समर में मिल रही लगातार विजय में बूथ समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि भाजपा सरकार ने गाँव स्तर पर मूल भूत सुविधाओं को ध्यान में रख कर योजनाओं को लागू किया है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क , स्वच्छ शासन और सर्वांगीण विकास है। यह भी पढ़ें- शक्ति केंद्र व बूथ संगठन के आधार स्तंभ: अजय पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा शक्ति केंद्र सुलेमपुर और पेठिया की बैठक में...