सिद्धार्थ, मई 25 -- डुमरियागंज। भाजपा की ओर से रविवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्षों व शक्ति केंद्र प्रभारियों ने बताया कि 31 मई को पीएम के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुनने की तैयारी करने व कार्यक्रम की फोटो सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- 400 शक्ति केंद्रों पर बैठक कर भाजपा ने बनाई रण...