एटा, मार्च 16 -- चैत्र नवरात्र आगमन से पूर्व जिले में आस्था और उत्साह का माहौल बनने लगा है। आगामी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र के स्वागत के लिए शहर से लेकर देहात तक के मंदिरों में जोरों पर तैयारियां की जा रहीं हैं। शहर के काली मंदिर, पथवारी मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े देवालयों में रंगाई-पुताई का कार्य हो रहा है। वहीं मंदिरों को आकर्षक बिजली की झालरों और फूलों से सजाने की तैयरियां भी की जा रही है। मंदिर कमेटियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छाया, ठंडे पानी और सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की योजना तैयार कर रहीं है। कारीगर और सेवादार माता के दरबार को विशेष रूप से सजाने में जुटे हुए हैं। वहीं नवरात्र के आगमन से पूर्व शहर के बाजारों में खरीदारों की रौनक देखने को मिल रही है। लोग चुनरी, नारियल, कलावा, धूप-बत्ती...