आगरा, मार्च 28 -- ब्रज शक्ति की ओर से शनिवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के हॉल में स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्त है। इतिहास उठाकर देखें तो वीरांगनाएं और विदुषियां आज भी प्रेरणा देती हैं। ब्रज शक्ति के इस आयोजन से महिला सशक्तीकरण का सशक्त संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बदलाव भी देखने को मिल रहा है। आगरा में महिला अपराध के मामलों में पुलिस सतर्क है। गोबर चौकी मामले में पुलिस ने अपराधी को ढूंढ निकाला। उन्होंने कहा कि मकान किराए पर देने से पहले कानूनी नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जिन घरों में छोटे बच्चे हैं, उनके अभिभावकों को विशेष सतर्क रहना होगा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की टीम बेहतर काम कर रही है।व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.