शक्ति काम ना आई तो भक्ति से आस; उज्जैन में हिल नहीं रहे हनुमान जी को मनाने की कोशिशें, VIDEO
उज्जैन, सितम्बर 9 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में पिछले चार दिन से प्रशासन ने खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन हनुमान जी टस से मस नहीं हो रहे हैं। अब भक्त भी उन्हें नहीं हटाने के लिए अड़ गए हैं। मंगलवार शाम को महाआरती की गई, जिसमें भारी संख्या में भक्त पहुंचे। जानकारी के अनुसार, अखाड़ा परिषद भी मंदिर के समर्थन में आ सकता है। मंगलवार को विशेषज्ञों से एक बार फिर प्रतिमा की गहराई की जांच कराई गई। निगम अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद हैं। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, प्रतिमा को परमार काल से जोड़कर देखे जाने और इसके एक हजार वर्ष से अधिक पुराना होने की चर्चाओं के बीच अब इसके सुरक्षित विस्थापन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर खड़े हनुमान विस्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.