रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। चैत्र माह के तप के बाद रविवार को भगवा वस्त्रधारी शिवभक्तों ने परंपरागत कांटाझाप अनुष्ठान का आयोजन किया। सुरेंद्रनगर स्थित जय बाबा तारकनाथ धाम और बैकुंठपुर में संन्यासियों ने खजूर, बबूल, बेल, जंगली जलेबी समेत सात प्रकार के कांटे बिछाकर नंगे पांव नृत्य किया और उन पर अठखेलियां कीं। इसके बाद कांटों पर लोटपोट होकर अपनी आस्था प्रकट की। भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। पूरे चैत्र माह संन्यास व्रत रखने वाले शिवभक्तों ने बाबा तारकेश्वर धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए। संन्यासियों के करतब देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे। सुबह से पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने नुकीले कांटों की सेज पर ढोल-नगाड़ों और मृदंग की धुन पर नृत्य किया। मान्यता है कि कठोर तप के बाद इस अनुष्ठान में भाग लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.