रुद्रपुर, मार्च 22 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। सुरेंद्रनगर क्षेत्र में शनिवार शाम एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया है। 34 वर्षीय रीना मंडल पत्नी दिलीप मंडल शनिवार शाम करीब छह बजे अपने कच्चे घर में लकड़ी के खंभे से साड़ी के सहारे लटकी मिली। घटना के समय उसका पति बाजार गया हुआ था, जबकि सास भी घर पर नहीं थी। तीनों बच्चे खेलने बाहर गए थे। शाम को लौटने पर बच्चों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दूसरे कमरे में खटिया पर चढ़कर देखने पर मां को फंदे से लटका पाया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और महिला को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.