रुद्रपुर, मार्च 16 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। मतुआ धर्म के संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महावारुणी महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हो गया। गुरुग्राम स्थित मंदिर परिसर में धर्म ध्वज की स्थापना के साथ अधिवास अनुष्ठान संपन्न हुआ। सोमवार सुबह मतुआ धर्म प्रचारक मुकुलानंद गोस्वामी, माखन गुंसाई और कालीपद गुंसाई ने विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर में विशाल धर्म ध्वज की स्थापना की। पारंपरिक बंगाली परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने कामना सागर घाट पर मां गंगा की पूजा कर मंगलवार को होने वाले स्नान पर्व के लिए अनुमति मांगी और भजन-कीर्तन किया। इसके बाद कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर की परिक्रमा की गई और कलश को मंदिर में स्थापित किया गया। महोत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष रविंद्र विश्वास, कोषाध्यक्ष जयंत विश्वास,...