रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सितारगंज। छह अप्रैल को शक्तिफार्म के वार्ड एक निवासी निशीकान्त हालदार के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को निशीकांत पुत्र नीमचन्द हालदार निवासी नगर पंचायत शक्तिगढ़ आजाद वार्ड एक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को वह और परिजन सुरेन्द्रनगर तारकधाम मंदिर गए थे। दोपहर में घर लौटे तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर घर का सामान बिखरा हुआ था। दोनों कमरों की अलमारी में रखी 12 लाख की नकदी गायब थी। अलमारी में रखे कान एक जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी, चादी की 6 जोड़ी पायल भी चोरी हो गई थीं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.