रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण कर दिया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इसका शासनादेश जारी किया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज में पहले उप जिला चिकित्सालय और अब शक्तिफार्म में सीएचसी का निर्माण मार्ग प्रशस्त हुआ है। सितारगंज अस्पताल में सीएसआर मद से करीब 10 करोड़ की लागत से नया भवन बन चुका है, जबकि पुराने भवन की मरम्मत जारी है। नए पदों का सृजन व अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी हो रही है। शक्तिफार्म क्षेत्र लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों और बेहतर इलाज की सुविधाओं की मांग कर रहा था। शनिवार को मंत्री बहुगुणा ने पीएचसी के उच्चीकरण का आश्वासन दिया था, जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.