रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शक्तिफार्म के युवक ने रुद्रपुर के एक होटल में अपने हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है। वेटर जब कमरे में पहुंचा तो उसके हाथ से खून बह रहा था और युवक जमीन पर पड़ा था। होटल कर्मी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। शक्तिफार्म निवासी राकेश ढाली पुत्र लव ढाली का उसी के क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार ने शादी कराने से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक नाराज होकर रुद्रपुर आ गया। सोमवार शाम रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी स्थित एक होटल में कमरा लिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब होटल कर्मी ऑर्डर लेकर आ...