रामगढ़, अप्रैल 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित भुरकुंडा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां जबलपुर से आने वाली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शक्तिपुंज की चपेट में आने से गैंगमैन मेट राकेश कुमार (50 वर्ष) की मौत हो गई। घटना दोपहर तकरीबन दो बजे की है। जानकारी के अनुसार गैंगमैन मेट (मेट ट्रैक मेंटेनर) राकेश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव मधुवनी बिहार जाने वाले थे। कुछ देर पहले ही वो सब्जी खरीद कर स्टेशन कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर लौटे थे।यहां से निकलने के बाद वो गैंगमैन हॉल्ट के पास ट्रैक क्रॉस कर रहे थे। दो लाइन में अलग-अलग ट्रेन के खड़ा होने के कारण वो बीच ट्रैक से होकर गुजर रहे थे, तभी उस ट्रैक पर शक्तिपुंज आ गई और राकेश कुमार उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही राकेश कुमार की मौत हो गई। सूचना के बाद रेल ...