प्रयागराज, मार्च 26 -- वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शक्तिपीठ मंदिरों के परिसर मां भगवती की भक्ति और आस्था से सराबोर दिखाई दिए। जहां मां कल्याणी देवी मंदिर और मां ललिता देवी मंदिर में महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भोर में साढ़े चार बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक परिसर के बाहर तक कतार लगी रहीं। वहीं, दोनों मंदिरों में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में आहुतियां डालने के लिए भी भक्तों का समूह पहुंचता रहा। अलोपीबाग स्थित मां अलोपशंकरी मंदिर के परिसर से लेकर सड़क तक सुबह और देर शाम को लंबी कतार लगी रही। मां का पालना छूने और उन्हें नारियल व चुनरी अर्पित करने के दौरान परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। शाम सात बजे की शृंगार आरती के बाद तीनों मंदिरों के परिसर में इस कदर भीड़ रही कि पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। चौक स्थित मां खेमामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.