कौशाम्बी, मार्च 7 -- 51 शक्तिपीठों में शुमार प्रदेश के कौशाम्बी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कड़ा धाम में आदिशक्ति मां शीतला का दिव्य एवं प्रसिद्ध मंदिर है। यहां 11 मार्च से दो दिवसीय विशाल गर्दभ (गधा) मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेला आदिकाल से लगने वाली एक अनोखी और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। हर वर्ष शीतला अष्टमी (गर्दभ अष्टमी) के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में जम्मू-कश्मीर तक के खरीदार आते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन हजारों श्रद्धालु शीतला माता के दरबार में दर्शन-पूजन करने के लिए कड़ा धाम पहुंचते हैं। श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के पश्चात मेले में जाकर मां के वाहन गर्दभ (गधे) को दूध पिलाते हैं तथा चना और घास खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कड़ा धाम मां शीतला मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.