कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में शुक्रवार को अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही भक्तों ने धाम के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट और हनुमान घाट पर पहुंचकर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में स्नान किया। इसके बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचकर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। शुक्रवार की भोर शीतला धाम पहुंचे श्रद्धालओं ने भोर चार बजे से पतित पावनी मां गंगा के जल में स्नान किया। इसके बाद मां गंगा की पूजा आरती कर घाटों पर रहने वाले ब्राम्हणों व जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य अर्जित किया। गंगा घाट से श्रद्धालु मां शीलता का जयकारा लगाते हुए दरबार में पहुंचे। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी दुकानों से नारियल, चुनरी और अड़हुल की माला लेकर मंदिर में दर्शन-पूजन किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.