शक्तिपीठों के दर्शन के लिए सात दिनी पैकेज टूर
लखनऊ, जून 2 -- आईआरसीटीसी शक्तिपीठों के दर्शन के लिए 24 से 30 जून के लिए पैकेज टूर ला रहा है। इसमें ट्रेन से यात्रा के साथ ठहरने, नाश्ता एवं रात्रि भोजन सहित सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण,अनुभवी टूर एस्कॉर्ट और स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है। आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र लखनऊ के सीआरएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर के तहत यात्रियों को कटरा, माता वैष्णो देवी मंदिर,धर्मशाला, मैक्लोडगंज, ज्वालाजी मंदिर, श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर एवं अमृतसर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य Rs.71,600 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर Rs.59,100 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर Rs.57,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.