शक्तिनगर में दो ओवरलोड वाहन सीज, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बालू लदे ट्रेलर पकड़े गए
सोनभद्र, मई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में ओवरलोड और मानक विहीन वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना शक्तिनगर पुलिस एवं उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो भारी वाहनों को सीज कर दिया। दोनों वाहन बालू लदे ट्रेलर/हाईवा बताए गए हैं, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद भर में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बालू लदे दो भारी वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहन परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.