धनबाद, मार्च 8 -- बलियापुर-सिंदरी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शिल्पी घोष की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से विधायक रागिनी सिंह को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रागिनी सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंन...