कानपुर, जून 17 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। लक्ष्मीपुरवा इलाके के शक्कर मिल खलवा में नगर निगम के सारे दावे फेल हो गए। जिस धंसे नाले को 23 घंटे में ही बनाकर बंद कर देने का दावा नगर निगम ने किया था, वो ओवर फ्लो हो गया। इससे खलवा में एक बार फिर गंदा पानी भर गया है। इससे लगभग 500 की आबादी प्रभावित हो गई है।

नाले के धंसने की जानकारी शक्कर मिल खलवा में 12 मई को डॉट नाला धंस गया था। नगर निगम ने रातों रात पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त करके नाले में कंक्रीट डालकर बंद कर दिया था। दावा यह था कि अब इस समस्या से हमेशा के लिए लोगों को छुटकारा मिल गया है। मगर ऐसा नहीं हुआ। 85/112 में रहने वाले लोगों का कहना है कि कंक्रीट और सीमेंट से आरसीसी कर जद में आए आठ मकान बचाने का जो दावा नगर निगम ने किया था उसकी पोल खुल गई है। अगले दिन से ही डॉट नाले से पानी की न...