शक्कर मिल खलवा में जलभराव से राहत, डाली पाइप
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। वार्ड नंबर एक लक्ष्मीपुरवा इलाके के शक्कर मिल खलवा में तीसरी बार हुआ जलभराव। धंसे नाले में कंक्रीट डालकर उसे पक्का कर नगर निगम ने समझा था कि समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। पर ऐसा न होने पर शुक्रवार को नगर निगम ने जलकल के सहयोग से ट्रैंचिंग मशीनें से जलनिकासी को पाइप डाली क्योंकि कंक्रीट होने से खुदाई करना संभव न था। अफसरों का दावा है कि अब गंदे पानी का भराव न होगा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर पहुंची नगर निगम की टीम और जलकल के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने जल निकासी के लिए पंप लगवाए मगर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ। शुक्रवार को जीएम जलकल ने सुपर सकर मशीन भेज पानी की निकासी कराई। इससे आमजनों को जलभराव से राहत मिली। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सैय्यद फरीद अख्तर जैदी और जलकल के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.