जहानाबाद, मई 13 -- छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम, ऑडिटोरियम हॉल आदि निर्माण की मांग विद्यालय कार्यकारिणी सह प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के विकास पर हुई चर्चा रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पल्स टू प्रवेशिका उच्च विद्यालय शकूराबाद में गुरुवार को विद्यालय कार्यकारिणी सह प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें विद्यालय के पदेन अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राहुल कुमार मौजूद रहे। सर्वप्रथम विद्यालय पहुंचते ही विद्यालय के शिक्षकों ने माला पहनाकर एवं छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से विधायक का स्वागत किया। उसके बाद विधायक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपमा कुमारी ने की। वहीं संचालन विद्यालय के पूर्व प्रभारी ...