जहानाबाद, जून 21 -- रतनी । प्रखंड क्षेत्र के रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने तीसरी बार पुनः ऑक्सीजन पाइप की चोरी कर ली। मालूम हो कि इस बार चोर ऊपरी तले की पाइपलाइन को काटकर ले भागे। इस सिलसिले में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि तीसरी बार चोरों ने ऑक्सीजन पाइप की चोरी कर ली है।

चोरी की घटनाएँ मालूम हो कि एक माह के अंदर दो बार पहले भी ऑक्सीजन पाइप की चोरी की थी। इस मामले में प्रभारी के द्वारा स्थानीय थाने के साथ-साथ सीएस को भी आवेदन दिए गए थे। उन्होंने बताया कि चार लेंथ ऑक्सीजन पाइप का विभिन्न वार्डों में कनेक्शन किया हुआ है। जिसमें दो पाइप पूरी तरह से चोरों ने उड़ा लिया है।

सुरक्षा स्थिति उन्होंने बताया कि अस्पताल के बगल में जर्जर भवन में चोरों व ...