नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं। शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक पार्सल ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह 10:30 बजे हुए इस हादसे के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहा। तीन लोकल गाड़ियों को रद्द करना पड़ा। यह गाड़ियां रोहतक से नई दिल्ली, जींद से नई दिल्ली और शकूरबस्ती से नई दिल्ली के बीच चलनी थीं। वहीं, 14 गाड़ियों को गंतव्य से पहले टर्मिनेट किया गया और वहीं से वापस चलाया गया। इनके अलावा एक रेलगाड़ी को डाइवर्ट कर चलाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे में डिब्बों को ट्रैक पर चढ़ाया गया, जिसके बाद यह पार्सल ट्रेन रवाना हुई। घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। इस हादसे के कारण यात्रियों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द और पहले टर्मिनेट की गई गाड़ियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.