लखनऊ, जून 27 -- डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातक नॉन-सीयूईटी और परास्नातक सीयूईटी एवं नॉन-सीयूईटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख एक जुलाई तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल के लिये आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल से निर्धारित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा हेल्पलाइन नंबर 8887222060 से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज महेशपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 08 जुलाई अंतिम तिथि

ह...