शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विवि में पीएचडी के साक्षात्कार 18 जून तक होंगे
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। साक्षात्कार एवं मेरिट निर्धारण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है।
साक्षात्कार प्रक्रिया प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि सभी विभागों को इसकी सूचना भेज दी है। 18 जून से पहले सभी विभागों में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद विभागीय शोध समिति (डीआरसी) सम्पूर्ण मूल्यांकन प्रवेश समिति को सौंप देगी। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची प्रवेश समिति की ओर से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
सूचनाएं वेबसाइट पर मिलेंगी सूचनाएं कुलसचिव रोहित सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.