शकुन्तला बनीं म्योढ़ा ग्राम पंचायत की अस्थायी प्रधान
हरदोई, मई 19 -- सांडी। करीब छह माह पहले ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त पड़े पद पर विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम पंचायत म्योढ़ा में अस्थायी प्रधान का चयन कर लिया गया। एसडीएम सवायजपुर अंकित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से शकुन्तला कुशवाहा को अस्थायी प्रधान चुना गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में म्योढ़ा ग्राम पंचायत से रीता देवी प्रधान पद पर निर्वाचित हुई थीं, लेकिन बीमारी के चलते 27 नवंबर को उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ग्राम पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर अस्थायी प्रधान चुनने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह भी पढ़ें- वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाने की मांग इससे पूर्व 8 और 20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.