शकुंतला यूनिवर्सिटी में नॉन-सीयूईटी कोर्सों में दाखिले की मची होड़; एक-एक सीट पर 7-7 दावेदार
लखनऊ, जून 29 -- Dr Shakuntala Misra University Admission 2026: डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की होड़ मची है। नॉन-सीयूईटी स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एक-एक सीट के लिये पांच से सात दावेदार हैं। सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख एक जुलाई है। अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए करीब 4,058 आवेदन आ चुके हैं।पीजी-एलएलएम और बीबीए में कड़ा मुकाबला: विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय के अनुसार पीजी की 1,051 सीट के सापेक्ष 2,023 आवेदन आ चुके हैं। एलएलएम की 22 सीटों के लिये 125 आवेदन यानी एक सीट पर पांच अभ्यर्थी दावेदार हैं। बीबीए की 41 पर 208 आवेदन और बी फार्मा की 33 सीट पर 177 आवेदन आए हैं। दोनों कोर्सों में पांच से अधिक अभ्यर्थी दाखिले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.