रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। हैदराबाद स्थित शकुंतला भुवनेश्वरी मैथिली-संस्कृत संवर्द्धन न्यास ने अपने वार्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी। मैथिली गद्य-पद्य में समान रूप से लिखने वाले कवि बुद्धिनाथ झा को 2026 का यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। यह पुरस्कार न्यास की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाता है। मुख्य न्यासी चंद्रमोहन कर्ण ने इसकी घोषणा की। बुद्धिनाथ झा का पैतृक घर मधुबनी जिले के नागदह में है। ये झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी करते थे। अभी अवकाश प्राप्ति के बाद साहित्य को पूरी तरह समर्पित हो चुके हैं। वयोवृद्ध साहित्य‌कार बुद्धिनाथ को रांची विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक नरेन्द्र झा, प्रमोद कुमार झा, कृष्णमोहन झा मोहन, बदरीनाथ झा, अमरनाथ झा, डॉ महेन्द्र, सुभाष चन्द्र यादव आदि ने बधा...