सहारनपुर, मार्च 2 -- ग्राम शकरपुर में होलिकापूजन स्थल को लेकर हिन्दु समाज के ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिससे गांव में काफी समय तक तनाव बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इससे विवाद ओर बढ गया, गुस्सायें कश्यप समाज के लोगो रामधन, मांगी, सुदेश देवी, प्रवीन कश्यप, सुरेश कश्यप, सुखलेश आदि का कहना है कि वे अपनी भूमि पर होलिका दहन के लिए लकड़ी और उपले एकत्र कर पूजा की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और उक्त भूमि को उनकी बताते हुए वहां होली पूजन को रोक दिया। विरोध करने पर उनमें कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं प्रधान शिवकुमार का कहना है कि रात में कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर बिना अनुमति होली की लकड़ी रख दी थी। स...