बेगुसराय, अगस्त 20 -- बखरी, निज संवाददाता। अभाविप ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए शकरपुरा इंटर स्कूल इकाई का गठन किया। नगर मंत्री सौरभ कुमार ने विद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें दीपांशु राज को विद्यालय अध्यक्ष, अनुराधा कुमारी, फरहत नाज एवं अलकमल को उपाध्यक्ष, आफरीन खातून को मंत्री तथा अंकित कुमार को सहमंत्री बनाया गया। विवेक को एसएफडी संयोजक, सोनाली को एसएफएस संयोजक, सानू राज को कला मंच प्रमुख तथा अंकुश कुमार को खेलो भारत संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजा, प्रिंस, आयुष, सौरभ, शिवम, प्रिया एवं रेहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर नगर उपाध्यक्ष दिलखुश कुमार, नगर सहमंत्री शिवम जलान, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में अभाविप के जिला संयोजक अनुभव आनंद ने छात्रों से अभाविप से जुड़कर राष्ट्र प...