शंभू हेंब्रम बने आरी चाली सुसार समिति के मांझी बाबा
दुमका, मई 31 -- सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के चरकापाथर में रविवार को आरी चलाई सुसार समिति की प्रखंड स्तरीय एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संताल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने ग्राम स्वशासन व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक एकता तथा पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने-अपने विचारों को रखे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संताल समाज की स्वशासन व्यवस्था सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर समिति का विस्तार करते हुए शंभू हेंब्रम को मांझी बाबा नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.