सोनभद्र, मार्च 16 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के रामनगर स्थित डीहवार बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार की देर शाम जय बजरंग अखाड़ा समिति की बैठक अध्यक्ष बबलू कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान आगामी रामनवमी और चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार और रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक से पूर्व अखाड़ा कमेटी के दिवंगत गुरुजी स्व. गोपाल चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। इसके बाद वर्ष 2026 के रामनवमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई। केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने शंभू जौहरी को अखाड़ा ...