पटना, फरवरी 26 -- पटना के चर्चित नीट छात्रा कांड के अभियुक्त व शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष कुमार रंजन की नियमित जमानत अर्जी पर गुरुवार को पटना के प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट (पॉक्सो) की विशेष अदालत में सुनवाई । अदालत ने इस कांड की केस डायरी की मांग की है। अदालत ने नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 28 फरवरी को अगली तिथि निर्धारित की है। पुलिस ने हॉस्टल के मालिक मनीष कुमार रंजन को 15 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस कांड की जांच कर रही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा लगायी है। इसके बाद यह कांड की सुनवाई पॉस्को की विशेष अदालत में स्थानांतरण कर दिया गया। बिहार सरकार के अनुरोध पर इस चर्चित कांड की जांच पटना सीबीआई को सौंप दी गयी है। सीबीआई ने 12 फरवरी को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस कांड में सीबीआई क...