बांका, जून 15 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर मे 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाभ अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लाभार्थियों की सुविधा के लिए शिविर में 15 से अधिक काउंटर विभिन्न विभागों द्वारा लगाया जाएगा। जिसमें आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर - मुक्त बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाएं को ले शिविर आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- अब हर प्...