बांका, अप्रैल 14 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपने नौ सूत्री मांगों को ले प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने शंभूगंंज में मुख्य पथ पर जलजमाव को खत्म करने, भूमिहीनों को बासपरचा दिलाने, आंधी पानी से हुए किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने सहित अन्य मांगों को ले हुंकार भरी। प्रखंड मुख्यालय के खेती-बाड़ी जमीन पर स्थाई बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं पर जमकर नारेबाजी भी किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकालकर आम लोगों को जागरूक करने का काम किया। अखिल भारतीय किसान महासंघ के बैनर तले सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- बांका : भाकपा माले का जुलूस, प्रशासन अलर्ट नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.