बांका, मार्च 17 -- शंभूगंज (बांका), संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में आज तक स्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके कारण बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बस स्टैंड निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शंभूगंज होकर कई सरकारी और निजी बसें भागलपुर सहित अन्य शहरों के लिए चलती हैं। इसके अलावा बांका, अमरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता है। सुबह से शाम तक ऑटो, टोटो, बस और अन्य यात्री व...