बांका, फरवरी 18 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज बाजार समीप खजुरी पथ पर आरए डिग्री कॉलेज के मुख्यद्वार पर आरती ज्वैलर्स दुकानदार के घर हुए भीषण डकैती से बाजार वासियों में हड़कंप मच गया है। बाजार वासी अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। बाजार वासियों ने शासन व प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बाजार वासियों ने बताया कि आदम युग में दशकों पूर्व डकैती की चर्चाएं सुनने को मिलती थी। लेकिन अब डिजिटल युग में भी इस तरह की कांड से लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है। शंभूगंज में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी बेख़ौफ़ बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर सुबह से शाम तक पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल जारी है।घटना का उद्भेदन करने पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। लेकिन कोई ठोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.