बांका, जून 1 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड में हड़ताल में चल रहे पंचायत सचिव द्वारा फिलहाल हड़ताल समाप्त हो गया। पंचायत सचिव द्वारा प्रखंड मुख्यालय में योगदान देकर कार्य प्रारंभ कर दिया। पंचायत सचिव अपने मुख्य मांग को ले पिछले दो माह से हड़ताल पर चले गए थे। पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत में चल रहे विकास कार्य ठप्प हो गया था। पंचायत सचिव की मुख्य मांगों में गृह जिला स्थानांतरण करने, ग्रेड पे बढ़ाने सहित अन्य पांच मांगे गए थे। जिसमें सरकार द्वारा हमलोगों का कुछ मांगे मान लिया गया और आश्वासन दिया गया। मौके पर पंचायत सचिव श्रवण कुमार, नागेन्द्र कुमार, प्रभाकर कुमार भगत, राजीव कुमार पाण्डेय, सूर्यदेव कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...