बांका, मार्च 3 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत स्थित खपड़ा गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। दोनों के बीच बढ़ते विवाद में देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार खपड़ा गांव की सीता देवी पति रसिक यादव खेत की ओर कूड़ा फेंकने गई थीं। जहां कूड़ा फेंकने को लेकर गांव के ही रिश्ते में लगने वाले ससुर जगत यादव ने आपत्ति जताया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। सीता देवी के पति रसिक यादव का आरोप लगाया कि जगत यादव ने बिना किसी ठोस कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.