बांका, मई 14 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में बीते शाम मंगलवार को तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इसके बाद से ही अगले दिन बुधवार की शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों से अधिक गांवों में विद्युत व्यवस्था भगवान भरोसे है। हल्के हवा की झोंके से 22 घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में बिजली, पानी के लिए हाहाकार मच गया। आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई - लिखाई के साथ - साथ व्यवसाय पर भी असर पड़ा। यह भी पढ़ें- मनसाही में 20 घंटे से बिजली बाधित जबकि अधिकांश लोगों का मोबाइल चार्ज नहीं होने से दूर संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। शंभूगंंज के स्थानीय लोगो...