बांका, मार्च 11 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बाल श्रमिकों के शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में चहुंओर लगातार मिल रही शिकायत पर मंगलवार को श्रम विभाग ने शंभूगंज बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गैरेज में काम कर रहे एक नाबालिग बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। इसके बाद श्रम विभाग ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाल श्रम को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शंभूगंज बाजार की कई दुकानों और प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एकता भारती, धोरैया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभाष कुमार तथा अमरपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल कुमार की संयुक्त टीम ने मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.